फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire in kabad market, 35 shops ruined

कबाड़ मंडी में संदिग्ध हालात में लगी आग, 35 दुकानें राख

Fri, 18 Dec 2020 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
fire in kabad market, 35 shops ruined
मड़ियांव के केशवनगर में स्थित कबाड़ मंडी में बृहस्पतिवार रात को अचानक आग लग गई। मंडी से तेज लपटें व धुआं निकलता देख लोगों की भीड़ जुट गई। तत्काल पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को दूर किया। करीब नौ दमकल की गाड़ियों ने आग पर दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। पुलिस के मुताबिक, हादसे में 35 दुकानें जलकर राख हो गईं। वहीं दुकानदारों ने आरोप लगाया कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई है। हादसे में करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मड़ियांव के केशवनगर में एलडीए की खाली जमीन है जिस पर कबाड़ व पुराने फर्नीचर की दुकानें हैं। बृहस्पतिवार रात को अंजुम की पुराने फर्नीचर की दुकान में अचानक आग लग गई जिससे तेज लपटें निकलने लगीं। अभी कोई कुछ समझ पाता इसी बीच एक-एक कर आसपास की दुकानों को आग ने अपनी जद में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को दूर किया। इसके बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय सिंह केमुताबिक, आग की सूचना पर इंदिरानगर, हजरतगंज और बीकेटी फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियों को भेजा गया। करीब नौ गाड़ियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है। पूरे बाजार में आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं है। इसके लिए मंडी के संचालकों को नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन

तेज हवा ने बढ़ाईं दिक्कतें
आग लगने केसमय तेज हवा चल रही थी। जो आग को बढ़ने में काफी मददगार साबित हुई। अग्निशमन कर्मचारियों को भी आग पर काबू पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस की पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ युवक मंडी में ही बिजली के तार जलाकर तांबा निकालने की कोशिश कर रहे थे। हवा तेज चल रही थी। इसी दौरान आग की चिंगारी अंजुम की दुकान में जा गिरी जिससे एक-एक कर कई दुकानों को अपनी जद में ले लिया। पुलिस संदिग्ध युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ से दो करोड़ के नुकसान का अनुमान
मंडी में आग की चपेट में आने से 35 से अधिक दुकानों का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार अंजुम, पिंटू सिंह, जुबेर, मोहिसिन, इमरान सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि मंडी की 35 दुकानों में करोड़ों रुपये का सामान रखा था। जो जलकर राख हो गया। अनुमान है कि हादसे में डेढ़ से दो करोड़ रु़पये का सामान जला है। हालांकि सही आकलन अन्य दुकानदारों के आने के बाद हो सकेगा। वहीं प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव विपिन कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है। पीड़ितों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

डेढ़ साल में तीसरी बार लगी आग
दुकानदारों का कहना है कि करीब डेढ़ साल में तीसरी बार आग लगी है। पहली बार 29 अप्रैल 2019 को आग लगी थी। करीब दो माह पहले एलडीए की टीम केशव नगर पहुंची थी। कुछ दुकानों को अवैध बताकर जमींदोज भी किया था। आरोप है कि दुकानें खाली कराने के लिए यह घटना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed