फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire in hotel, five in trouble

होटल में आग, मुंबई के चार लोगों समेत पांच फंसे

Tue, 06 Apr 2021 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
fire in hotel, five in trouble
लखनऊ। सरोजनीनगर में एक पेट्रोल पंप के सामने एक होटल में सोमवार को शॉर्ट-सर्किट से आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पांच दमकल लेकर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने होटल के कमरे में फंसे दो बच्चों समेत पांच लोगों को सकुशल बाहर निकालने के साथ ही आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी परमजीत सिंह उर्फ सोनी का सरोजनीनगर के शांतिनगर स्थित मुरली विहार में होटल महक है। सोमवार को परमजीत होटल की लॉबी में बैठे थे और सफाईकर्मी प्रीति व रसोइया दीपक के अलावा तीन अन्य कर्मचारी होटल की दूसरी मंजिल पर काम कर रहे थे। इसी बीच पूर्वाह्न 11 बजे होटल के मेन गेट के पास लगे विद्युत बोर्ड से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, मगर लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस के अलावा सरोजनीनगर फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां और पीजीआई, आलमबाग व हजरतगंज से भी दमकल की एक-एक गाड़ी मंगाई गई। अग्निशमन कर्मचारी आग बुझा रहे थे, तभी पता चला कि होटल के एक कमरे में मुंबई निवासी इब्राहिम खान, उनकी बहन आयशा खातून, साथ में 14 वर्षीय व पांच वर्षीय दो बच्चे और दूसरे तल पर कमरा नंबर 202 में इब्राहिम के रिश्तेदार सिद्धार्थनगर निवासी जिलानी खान फंसे हैं। अग्निशमन कर्मियों ने चार लोगों को तो आसानी से बाहर निकाल लिया मगर पांच वर्षीय बच्चा कमरे में ही रह गया। इस पर अग्निशमन कर्मियों ने खिड़की के शीशे तोड़कर उसे सकुशल बाहर निकाल लिया। अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है। सरोजनीनगर एफएसओ शिवराम यादव के मुताबिक, शुरुआती जांच में शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किचन में रखे थे चार गैस सिलेंडर
अग्निकांड के दौरान होटल की दूसरी मंजिल स्थित किचन में चार भरे हुए एलपीजी सिलेंडर रखे होने की जानकारी मिली। इस पर अग्निशमन कर्मियों ने बड़ी सावधानी से चारों सिलेंडर बाहर निकाले। यदि इन सिलेंडरों में धमाका हो जाता तो बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी।

महज 20 फीट दूर है पेट्रोल पंप
महक होटल के ठीक सामने ही इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है। ऐसे में होटल में लगी आग की तेज लपटों से अगर कोई भी चिंगारी निकलकर पेट्रोल पंप तक पहुंच जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed