फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire in garage

देवां रोड पर गैराज में लगी आग, कई कारें जली

Tue, 02 Feb 2021 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
fire in garage
लखनऊ। चिनहट के देवां रोड पर स्थित एसपी मोटर्स गैराज में ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सोमवार सुबह हुए हादसे में गैराज में खड़ी गाड़ियों में आग लगी और तेज धमाके भी हुए जिससे पूरे इलाके मे दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियाें ने आग पर एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडेय केमुताबिक, देवां रोड पर मटियारी निवासी सत्यप्रकाश यादव का एसपी मोटर्स के नाम से गैराज है। सोमवार सुबह करीब 4.30 बजे गैराज से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं जिसे देखकर राहगीरों ने शोर मचाया। वहीं आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। शोर सुनकर पड़ोस के लोग दौड़े और पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

तेज धमाके से हिल गया इलाका
आग की चपेट में आने से गैराज में खड़ी गाड़ियों में भी लपटें निकलने लगीं। एक-एक कर गाड़ियों के तेल टैंक में आग लग गई जिससे कई धमाके हुए। पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोग धमाके की आवाज की तरफ भागे। वहीं कुछ देर में गोमतीनगर और इंदिरानगर फायर स्टेशन से दो दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। एफएसओ गोमतीनगर ने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से गैराज में आग लगी। गैराज में गाड़ियों और डिब्बों में फ्यूल और मोबिल ऑयल रखा था जिसके संपर्क में आने से आग और विकराल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो कारें व एक मैजिक सहित दस्तावेज राख
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, आग की चपेट में आने से दो कारें और एक मैजिक जल गई। वहीं गैराज में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी राख हो गए। पुलिस के मुताबिक, आग ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed