{"_id":"641f5a5a523f9088b0079d86","slug":"fire-in-factory-in-itaunja-lucknow-news-c-13-lko1018-149568-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इटौंजाः नमकीन फैक्टरी में आग, तीन घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इटौंजाः नमकीन फैक्टरी में आग, तीन घंटे में पाया काबू
Sun, 26 Mar 2023 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 26 Mar 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
इटौंजा के पलिया गांव स्थित फाइव कॉन फैक्टरी में शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे भीषण आग लग गई। सूचना पर बाराबंकी और लखनऊ से पहुंची दस दमकलों ने तीन घंटे में लपटों पर काबू पा लिया। आग से करीब सात करोड़ रुपये का नुकसान की बात सामने आ रही है।
इंस्पेक्टर रविंद्र कनौजिया के मुताबिक, सीतापुर निवासी संजय गुप्ता की फैक्टरी है। संजय ने बताया कि ट्रायल का पहला दिन था। इसमें सफलता मिलने के बाद डक्ट में अचानक शॉर्ट सर्किट के बाद आग भड़क उठी।
काला धुआं और लपटे देख लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर बीकेटी फायर स्टेशन से तीन, इंदिरानगर और चौक फायर स्टेशन से एक-एक दमकल और बाराबंकी से पांच दमकल मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
इस दौरान स्टीम निकलने वाले डक्ट में धमाका हो गया। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाग आग पर काबू पा लिया। काले धुएं से आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। फैक्टरी में कई क्विंटल सामान भरा था।