फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इलेक्ट्रानिक कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग में लाखों के उपकरण स्वाहा

Sun, 02 Sep 2018 01:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 02 Sep 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
fire in electric store in lucknow.
आग - फोटो : amar ujala

लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के पास स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के एक गोदाम में शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में भीषण आग लग गई। गोदाम में रखे दर्जनों फ्रिज, टीवी, एसी, वाशिंग मशीन आदि स्वाहा हो गए। ऊंची लपटें उठने से इलाके में अफरातफरी मची रही। दमकल की आठ गाड़ियों को आग बुझाने तीन घंटे लगे।

fire in electric store in lucknow.
- फोटो : amar ujala

थानाध्यक्ष बलवंत शाही ने बताया कि सुल्तानपुर रोड स्थित साईं दाता आश्रम के पास इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बनाने वाली कोलकाता की द ग्रेट स्टन कंपनी के गोदाम में सुबह आग लग गई। कर्मचारी मानसिंह ने पुलिस व दमकल दस्ते को सूचना दी और प्रबंधक अखिलेश मिश्रा को फोन किया। कुछ ही देर में ऊंची लपटें उठने लगीं और चारों तरफ काला धुआं छा गया।

fire in electric store in lucknow.
- फोटो : amar ujala

पुलिस ने भीड़ हटाकर दमकल दस्ते के आवागमन की व्यवस्था गई। कुछ ही देर में फायरब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। इस बीच फ्रिज व एसी के कंप्रेशर फटने से तेज धमाके हुए। आग बुझाने में दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे मशक्कत करनी पड़ी। कंप्रेशर के धमाकों से हादसे की संभावना के चलते पुलिस की टीम भीड़ को दूर हटाती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
fire in electric store in lucknow.
आग - फोटो : amar ujala

गाजीपुर थाने के सर्वोदयनगर से पहुंचे गोदाम प्रबंधक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि इंदिरानगर में कंपी का शोरूम है और गोदाम से विभिन्न स्थानों को इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण भेजे जाते थे। गोदाम में दर्जनों एलईडी टीवी, फ्रिज, एसी, वाशिंग मशीन व अन्य उपकरण थे। इनकी कीमत लाखों रुपये थी। बताया कि गांव अमेठी निवासी मान सिंह गोदाम की देखभाल करता था।

विज्ञापन
fire in electric store in lucknow.
आग - फोटो : amar ujala

उन्होंने अग्निकांड की तहरीर पुलिस को सौंपते हुए कहा कि स्टॉक मिलान के बाद गोदाम में रखे सामान का ब्योरा देंगे। हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। इलाके में भीषण अग्निकांड की सूचना पर प्रशिक्षु आईपीएस अभिषेक वर्मा ने भी मौके पर जाकर छानबीन की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed