फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire in car audi

वीआईपी रोड पर ऑडी बनी आग का गोला

Wed, 15 Dec 2021 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
fire in car audi
लखनऊ। कृष्णानगर इलाके में सोमवार देर रात वीआईपी रोड पर स्नेहनगर में ऑडी कार में अचानक आग लग गई। बोनट से लपटें निकलती देख चालक समेत अन्य लोग तुरंत कार रोककर उतर गए। इससे पहले की आग बुझाने का कोई प्रयास किया जाता, पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

कृष्णानगर इंस्पेक्टर आलोक राय ने बताया कि ऑडी कार गोमतीनगर स्थित नीलकंठ स्वीट्स के मालिक वेद नीलकंठ की है। उनका चालक कार से परिवार के चार लोगों को लेकर कहीं जा रहा था। बोनट से धुआं निकलने पर उसने कार रोकी थी। तभी कार में आग लग गई। कार में आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। अब कार के टेक्निकल मुआयने से आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा। ऑडी कार बेहद महंगी होने के साथ ही सुरक्षा के तमाम फीचरों से लैस है। इसके बाद भी ऑडी में आग लगने से उसमें सवार लोग दहशत में दिखे।
विज्ञापन

राजाजीपुरम में भी धू-धूकर जली कार
लखनऊ। राजाजीपुरम सेक्टर 12 निवासी डॉ. श्रीकांत दीक्षित का बेटा मंगलवार दोपहर अपनी वैगन आर कार की सर्विसिंग कराने जा रहा था। तभी अचानक कार से धुआं निकलने लगा। वह कार से उतरकर देख ही रहा था कि बोनट से लपटें निकलने लगीं। अग्निशमन कर्मियों ने कुछ देर में ही आग पर काबू पा लिया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed