फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire in bus

100 यात्रियों से भरी बस में लगी आग बाल बाल बचे लोग

Sun, 16 May 2021 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
fire in bus
लखनऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कोतवाली काकोरी क्षेत्र में स्थित स्थित रेवरी टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार देर रात यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। इससे बस में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया। बस में बैठे सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। हालांकि बस पूरी तरह से जल गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह गौर ने बताया कि दिल्ली से बिहार के नोखा नेपाल बॉर्डर जा रही यात्रियों से भरी बस में लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे रेवरी टोल प्लाजा के पास पहिए में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग बढ़ती चली गई और पूरी बस को आग ने अपनी चपेट मे ले लिया। आग लगने से यात्री दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इंस्पेक्टर ने बताया बस में 95 यात्री और कुछ बच्चे थे। सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और सभी यात्रियों को दूसरे वाहन से आलमबाग बस अड्डे पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed