फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire in basement, young man injured

Lucknow : पीजीआई के पास युवक को जलाने की कोशिश, तीन मंजिला भवन के बेसमेंट में लगाई आग

Tue, 30 Aug 2022 08:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 30 Aug 2022 08:36 AM IST
सार

किरायेदारों के मुताबिक, 26 अगस्त को तीन युवकों ने आकाश की बाइक में आग लगा दी थी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी है। उसने थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
Fire in basement, young man injured
पीजीआई इलाके के भवन के बेसमेंट में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी।

विस्तार

लखनऊ में पीजीआई इलाके के कल्ली स्थित तीन मंजिला भवन के बेसमेंट में रविवार देर रात आग लगा दी गई। बेसमेंट में कोरियर कंपनी शैडो फैक्स टेक्नोलॉजी प्रा.लि. का कार्यालय है। आग लगाने के बाद भवन के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला डाल दिया गया था। आरोप है कि युवक आकाश अवस्थी को जिंदा जलाने की कोशिश में वारदात की गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कुंडी काटकर एक घंटे में लपटों पर काबू पाया और चार परिवारों के 12 लोगों की जान बचा ली। उधर, सिविल अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक करीब 80 प्रतिशत तक जले आकाश की हालत गंभीर है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। तीन मंजिला भवन कल्ली की महिला प्रधान के पति संतलाल का है। इसमें चार परिवार किराए पर रहते हैं। आकाश कोरियर कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर है। किरायेदारों ने बताया कि देर रात करीब 1.30 बजे आकाश की चीखपुकार सुनाई दी। लपटों से घिरा आकाश बाहर जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मेन गेट बाहर से बंद था। चीखपुकार सुनकर सभी किरायेदार कमरों से बाहर निकले और मकान मालिक को कॉल की। संतलाल ने तत्काल फायर स्टेशन पर सूचना दी।

विज्ञापन


मेन गेट का ताला तोड़ने में लगा वक्त
एफएसओ पीजीआई सुशील कुमार के मुताबिक, आग बेसमेंट में लगी थी। तेज लपटों और धुएं के बीच चार परिवार के 12 लोग फंसे थे। मेन गेट का ताला तोड़ने में वक्त लग गया। अग्निशमन कर्मचारियों ने एक्सटेंशन राइडर की मदद से बिंदु (42), आदित्य (12), रेशमा (65), सत्य प्रकाश, नंदिनी, शिवम, अमन (15), कृष्ण कुमार, फूलकुमारी, अनुराग (13) और बिट्टू (4) को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


12 लोगों की जान पर बनी, पुलिस बता रही मामले को संदिग्ध
किरायेदारों के मुताबिक, 26 अगस्त को तीन युवकों ने आकाश की बाइक में आग लगा दी थी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी है। उसने थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके तीन दिन बाद आकाश को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। वारदात में 12 लोगों की जान पर बन आई और पुलिस कार्रवाई के बजाय मामले को संदिग्ध बताने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संदिग्ध होने का आधार नहीं बता पाए प्रभारी निरीक्षक
प्रभारी निरीक्षक पीजीआई देवेंद्र सिंह के मुताबिक मामला संदिग्ध है। हालांकि जब इसका आधार पूछा गया तो कोई जवाब नहीं दे सके। सिर्फ इतना ही कहा कि युवक के ठीक होने व तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed