फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire in a shop in Aminabad in Lucknow.

गड़बड़झाला में भीषण आग से लाखों का नुकसान, तस्वीरें

Fri, 11 Mar 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 Mar 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
Fire in a shop in Aminabad in Lucknow.
दुकान में लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद क्षेत्र के गड़बड़झाला मार्केट के पास बृहस्पतिवार रात एक बंद दुकान में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकलकर्मियों को बुलाया।

विज्ञापन


दमकल के चार वाहनों ने डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का माल राख हो गया।

पुलिस के मुताबिक, गड़बड़झाला के चीप मार्केट में विनय रस्तोगी की श्रीकृष्ण यूनिफार्म के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार को दुकान बंद थी।

विनय रस्तोगी मार्केट के पहले तल पर परिवार संग रहते हैं। शाम को वह परिवार संग एक समारोह में गए थे। रात करीब पौने नौ बजे दुकान में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई।

विज्ञापन

तंग गालियों में पहुंचने में काफी दिक्कतें आईं

Fire in a shop in Aminabad in Lucknow.
आग से हुए नुकसान देखते लोग - फोटो : amar ujala

पुलिस ने लोगों की मदद से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन, कामयाब नहीं हुई। दमकल वाहनों को तंग गालियों में पहुंचने में काफी दिक्कतें आईं।

पुलिस ने किसी तरह रूट साफ कराया। इस बीच आग ने भीषण रूप से ले लिया। दमकलकर्मियों ने दुकान का शटर काटकर खोला और डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा सके।

दमकल कर्मियों ने बताया कि दुकान में फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं था। फायर सिलेंडर की व्यवस्था नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed