स्कूली वैन में लगी आग, चार जिंदा जलने से बचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई क्षेत्र के तेलीबाग में रविवार को चलती स्कूली वैन का सीएनजी पाइप फटने से आग का गोला बनकर धूं-धूं करके जलने लगी। वैन में सवार चालक समेत चार लोगों ने किसी तरह वैन से कूदकर अपनी जान बचाई।
पुलिस व राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान काफी देर तक सड़क पर अफरातफरी का माहौल था। उधर, ऐशबाग में एलपीजी लगी स्कूल वैन में आग लगने से जलकर राख हो गई।
पुलिस के मुताबिक, बंगाली टोला निवासी रविंद्र सिंह चौहान साउथ सिटी स्थित एलपीएस स्कूल में वैन चलवाते हैं। रविवार को स्कूल बंद होने से अपने दोस्त विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) अभिषेक सिंह की ड्रेसिंग करवाकर लौट रहे थे। वैन में उनके संग अभिषेक के पिता अरुण तोमर व रविंद्र का बेटा लकी भी था।
तेलीबाग शनि मंदिर के पास चलती स्कूली वैन में सीएनजी पाइप फटने से आग पकड़ लग गई। इससे वैन आग का गोला बनकर जलने लगी और इसमें सवार लोग फंस गए। किसी तरह चारों बाहर निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस व राहगीरों ने पानी, बालू व गीले बोरे वैन पर डालकर बाहर निकाला।
वैन में बच्चे होते तो हो सकता बड़ा हादसा
आग की लपटों से घिरी वैन पर लोगों की नजर पड़ी तो लोग सहम गए। आस पास के लोग चिल्लाते हुए वैन में बच्चे होने की बात कहकर दौड़ पड़े। वैन पास पहुंचते ही लोगों ने चार लोगों के अंदर फंसा होता देख किसी तरह बाहर निकाला।
बरतें सावधानी तो नहीं होंगे हादसे
- स्टैंडर्ड कंपनी की गैस किट लगवाएं
- तीन माह में होना वाला मेंटेनेंस करवाएं
- गाड़ियों में फायर की सुविधा अवश्य रखें
- बिना स्वीकृत किट गाड़ी में न लगवाएं