{"_id":"613a66358ebc3e5fa21d501b","slug":"fire-in-a-flat-lucknow-news-lko5948362112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोमबत्ती गिरने से फ्लैट में लगी आग, महिला ने दो बेटों से भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोमबत्ती गिरने से फ्लैट में लगी आग, महिला ने दो बेटों से भागकर बचाई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरतगंज के वजीर हसन रोड की एलडीए कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात बिजली गुल होने पर जलाई गई मोमबत्ती से एक फ्लैट में आग लग गई। मौके पर पहुंची हजरतगंज फायर स्टेशन की टीम ने घंटेभर में आग पर काबू पा लिया।
एलडीए कॉलोनी में प्रथम तल पर विनोद राय दोनों बेटों संग रहती हैं। वह पुलिस महकमे से उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं।
बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे बिजली गुल होने पर विनोद ने मोमबत्ती जलाई और किसी काम से दूसरे कमरे में चली गईं। आशंका है कि मोमबत्ती बिस्तर पर गिरने से आग फैली। लपटें उठती देख विनोद व उनके बेटे शोर मचाते हुए बाहर भागे।
इससे पूरी इमारत के लोग घबराकर बाहर आ गए। सूचना पर हजरतगंज फायर स्टेशन से एफएसओ रामकुमार रावत तीन दमकल व टीम लेकर मौके पर पहुंचे। घंटेभर में आग पर काबू पा लिया गया। अग्निकांड में कमरे का सारा सामान जला है।