फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire catched from short circuit and 30 shops ruined

शॉर्ट-सर्किट से आग, फुटपाथ की 30 दुकानें राख

Sat, 13 Apr 2019 01:11 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Sat, 13 Apr 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Fire catched from short circuit and 30 shops ruined
अाग से हादसा - फोटो : अमर उजाला
चौक थानाक्षेत्र के नक्खास मुख्य मार्ग पर बिजली के खंभे के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से शुक्रवार तड़के कपड़े, चूड़ी, फुटवियर व क्रॉकरी की दुकानों में आग लग गई। हादसे में 30 दुकानें राख हो गईं। पुलिस के मुताबिक, दुकानें बांस-बल्ली, प्लास्टिक चादरें, टीन व प्लाईबोर्ड की बनी थीं।
विज्ञापन


दमकल की 10 गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए चार घंटे मशक्कत करनी पड़ी। समय पर राहत कार्य शुरू और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से 120 दुकानों को बचा लिया गया। नक्खास के विक्टोरिया स्ट्रीट मुख्य मार्ग पर शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे अकबरी गेट के चौकदारी मोहल्ले में रहने वाले एजाज की कपड़े की दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन


देखते-देखते लपटें पड़ोस में सलीम की दुकान तक पहुंच गईं और एक-एक कर 30 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने फायर व पुलिस कंट्रोल रूम को हादसे की दी। मौके पर चौक व हजरतगंज सहित आसपास के इलाके के फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, फुटपाथ के दुकानदार असफाक, विक्की, बबलू समेत अन्य लोग भी पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। जितना सामान बचा सकते थे। उसे दूसरी पटरी पर रखना शुरू किया। पास में कुछ लोडर व ठेलिया थे। सामान निकालने में उनकी मदद ली गई। इस दौरान कुछ दुकानदार भी झुलस गए। करीब दो घंटे में आसपास की सभी दुकानें खाली करा ली गईं।

दमकल की दस गाड़ियों ने चार घंटे में पाया काबू
हादसे की सूचना पर दमकल की दस गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने में मदद की। इस दौरान 30 दुकानें राख हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, तत्काल बचाव कार्य शुरू होने से करीब 120 दुकानें बचा ली गईं।

मौलाना ने बंधाया ढांढस
हादसे की सूचना मिलने पर मौलाना खालिद रसीद फरंगी महली पहुंचे और दुकानदारों का ढांढस बंधाया। आर्थिक दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं, विक्टोरिया स्ट्रीट फुटपाथ व्यापारी कल्याण समिति के अध्यक्ष मेराज अंसारी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पीड़ितों को आर्थिक मदद देने की मांग की।


जर्जर तार बने हादसे का कारण
स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक, दुकानों के पास एक बिजली का खंभा है। जिसके तार जर्जर हैं और कई बार शॉर्ट सर्किट हो चुका है। पोल पर बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से ही हादसा हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed