फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out on the third floor of the four-storey illegal complex

Lucknow News: चार मंजिला अवैध कॉम्प्लेक्स के तीसरे तल पर लगी आग

Sun, 14 Dec 2025 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 14 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out on the third floor of the four-storey illegal complex
हजरतगंज ​​स्थित टीएस टावर में लगी आग दमकल ने दो गा​ड़ियों से एक घंटे में बुझाई। 
लखनऊ। हजरतगंज में शनिवार सुबह चार मंजिला अवैध कॉम्प्लेक्स के तीसरे तल पर आग लग गई। हादसे के कारण चौथी मंजिल पर बने हाॅस्टल में रह रहीं 13 छात्राएं फंस गईं। दमकल ने सभी को दूसरी बिल्डिंग की छत के रास्ते बाहर निकाला और दो गाड़ियों से एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


अशोक मार्ग पर चार मंजिला टीएस टावर है। इसकी तीन मंजिलों में विभिन्न कंपनियों के दफ्तर हैं। चौथी मंजिल पर बने हॉस्टल में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही 13 छात्राएं रहती हैं। शनिवार सुबह करीब 9:50 बजे लोगों को टावर की तीसरी मंजिल से धुआं और आग की लपटें उठती दिखीं।
विज्ञापन


घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। आग के कारण पूरे टावर में धुआं भर गया। ऐसे में कुछ न दिखाई देने के कारण छात्राएं इमारत से बाहर नहीं आ सकीं और फंस गईं। वे छत पर पहुंचीं और शोर करने लगीं। इस बीच फायर स्टेशन हजरतगंज से एफएसओ राम कुमार रावत दो गाड़ियों और टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




टावर में नहीं थे अग्निशमन उपकरण, आने-जाने का एक ही रास्ता

घटना को देखते हुए दमकल कर्मी दो टीमों में बट गई। पहली टीम बाहर से आग बुझाने जुट गई। जबकि दूसरी टीम टाॅवर के अंदर से तीसरे तल पर पहुंची। टीम ने आनन-फानन दफ्तर के कांच तोड़कर धुआं बाहर निकाला। फिर छात्राओं को बाहर निकाला गया। एफएसओ ने बताया कि टावर में अग्निशमन उपकरण नहीं थे। मालिक से एनओसी मांगने पर वह दिखा नहीं सके। टावर में आने-जाने का एक ही रास्ता था। हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। कोई जनहानि नहीं हुई है। टॉवर मालिक को नोटिस जारी किया जाएगा।

हजरतगंज स्थित टीएस टावर में लगी आग दमकल ने दो गाड़ियों से एक घंटे में बुझाई। 

हजरतगंज स्थित टीएस टावर में लगी आग दमकल ने दो गाड़ियों से एक घंटे में बुझाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed