{"_id":"67a5ca2bbf59ec7053037fda","slug":"fire-broke-out-on-roof-of-fun-mall-in-lucknow-chaos-ensued-on-spot-firefighters-brought-it-under-control-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: फन मॉल की छत पर लगी आग, मौके पर मची अफरातफरी; दमकलकर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: फन मॉल की छत पर लगी आग, मौके पर मची अफरातफरी; दमकलकर्मियों ने पाया काबू
Fri, 07 Feb 2025 02:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 07 Feb 2025 02:24 PM IST
सार
लखनऊ में फन मॉल की छत पर आग लग गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
फन मॉल की छत पर लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को सुबह करीब 12:30 बजे फन मॉल की छत में आग लग गई। छत से धुआं उठता देख मौके पर अफरातफरी मच गई। मॉल के कर्मचारियों ने घटना की जानकारी दमकल और गोमतीनगर पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मॉल में मौजूद लोगों से शांत रहने की अपील की। दमकलकर्मियों ने आधे घंटे में एक गाड़ी से आग पर काबू पा लिया। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन