{"_id":"638ae76e4360607a5c0c6cd0","slug":"fire-broke-out-on-eighth-floor-of-up-cooprative-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कोआपरेटिव बैंक: आठवें तल पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कागजात जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कोआपरेटिव बैंक: आठवें तल पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कागजात जले
Sat, 03 Dec 2022 07:17 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 03 Dec 2022 07:17 PM IST
सार
हजरतगंज में यूपी कोआपरेटिव बैंक की आठवीं मंजिल पर शार्ट सर्किट से आग लग जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के हजरतगंज स्थित को-ऑपरेटिव बैंक के मुख्यालय के आठवें तल पर स्थित रिकॉर्ड रूम में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सफाई करने के लिए पहुंचे कर्मी ने आग लगी देखी तो बैंक अधिकारी व अन्य लोगों को सूचना दी। उधर आग लगने की सूचना मिलते ही कुछ ही दूरी पर स्थित फायर स्टेशन से पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
कोऑपरेटिव बैंक के मुख्यालय की आठवीं मंजिल पर रिकॉर्ड रूम स्थित है। रिकॉर्ड रूम में वित्त एवं लेखा विभाग के बाउचर समेत अन्य दस्तावेज रखे जाते हैं। सुबह करीब 10 बजे आठवें तल पर सफाई करने के लिए कर्मी पहुंचा तो देखा कि वहां धुआं निकल रहा था। जैसे ही अंदर झांककर देखा तो लपटें उठ रही थी। सफाईकर्मी ने आनन-फानन गार्डों व अन्य अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर हजरतगंज फायर स्टेशन से पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो गाडियों की मदद से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। चीफ फायर अफसर मंगेश कुमार के मुताबिक आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि शॉट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है। जांच करने के बाद ही आग लगने का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन