{"_id":"6807fc301d1f98a0310076de","slug":"fire-broke-out-in-welding-factory-due-to-short-circuit-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1169079-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शॉर्ट सर्किट से वेल्डिंग कारखाने में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शॉर्ट सर्किट से वेल्डिंग कारखाने में लगी आग
Wed, 23 Apr 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से वेल्डिंग कारखाने में लगी आग
लखनऊ। ठाकुरगंज में सोमवार को आयरन वेल्डिंग के कारखाने में आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों से एक घंटे में लपटों पर काबू पा लिया।
तकिया खंजर वाला निवासी राम कुमार का घर के पास आयरन वेल्डिंग का कारखाना है। सोमवार को रात दो बजे कारखाने में कारीगर काम कर रहे थे। तभी शॉर्ट सर्किट से वायरिंग में आग लग गई। लपटें कारखाने की छत के टिनशेड पर बिछे पुआल तक पहुंच गईं। घबराए कारीगर शोर मचाते हुए बाहर निकल गए। राम कुमार पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाने लगे, पर लपटें विकराल होती चली गईं।
तार टकराने से निकली चिंगारी, पान की दो बीघा भीट हुई राख
सरोजनीनगर। बंथरा में मंगलवार दोपहर 1:30 बजे बक्खा खेड़ा में तेज हवा के कारण हाईटेंशन लाइन के तार आपस में टकराने के कारण बलवीर सिंह के खेत में रखे पुआल में आग गई। लपटों ने बांस के टट्टर व फूस से बने पान की भीटों को चपेट में ले लिया। ग्रामीण ने दमकल को सूचना दी और ट्यूबवेल से एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। घटना में गांव निवासी राजेश चौरसिया, राज नारायण चौरसिया, मनोज चौरसिया और सुरेंद्र चौरसिया की दो बीघा भीट राख हो गई। (संवाद)