फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in the house due to Puja lamp, woman narrowly escapes

Lucknow News: पूजा के दीपक से घर में लगी आग, बाल-बाल बची महिला

Tue, 16 Sep 2025 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 16 Sep 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the house due to Puja lamp, woman narrowly escapes
इंदिरानगर बी ब्लॉक ​​स्थित घर में लगी आग।
लखनऊ। इंदिरानगर बी ब्लॉक में सोमवार सुबह पूजा के दीपक से गीता श्रीवास्तव के घर में आग लग गई। पड़ोसियों ने दमकलकर्मियों को घटना की जानकारी दी। दमकलकर्मियों ने एक गाड़ी से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


एफएसओ इंदिरानगर शत्रुघन के मुताबिक बी-ब्लॉक में मनोज वर्मा के मकान में गीता श्रीवास्तव दो बेटों के साथ किराये पर रहती हैं। सोमवार सुबह आठ बजे गीता काम कर रही थीं, तभी पड़ोसियों को उनके मकान से आग की लपटें और धुआं उठता दिखाई पड़ा। वे चीख-पुकार मचाने लगे। शोर सुनकर किचन से निकलीं गीता को कमरे और मंदिर से आग की लपटें उठती दिखाई पड़ीं। आनन-फानन वह घर से बाहर निकल आईं। लोगों ने दमकल को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

एफएसओ ने बताया कि जांच में सामने आया है कि दीपक से मंदिर के पर्दों में आग लग गई थी। लपटों ने अन्य सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

इंदिरानगर बी ब्लॉक स्थित घर में लगी आग।

इंदिरानगर बी ब्लॉक स्थित घर में लगी आग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed