फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire broke out in indian overseas bank in lucknow

इंडियन ओवरसीज बैंक में आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, लाखों का नुकसान

Tue, 07 Apr 2020 03:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 Apr 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
fire broke out in indian overseas bank in lucknow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक मुख्यालय में रविवार देर रात आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


पुलिस व अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। जांच के लिए अग्निशमन विभाग ने टीम बनाई है। मौके पर बैंक के सहायक महाप्रबंधक अमित शुक्ला पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने सोमवार दोपहर को तहरीर दी। हादसे में एसी, फर्नीचर, डेकोरेशन का सामान और कंप्यूटर सिस्टम सहित इसमें 70 लाख रुपए से अधिक के समान जलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झलकारी बाई महिला चिकित्सालय के पास इंडियन ओवरसीज बैंक का मुख्यालय है। रविवार रात करीब 1.45 बजे बैंक के अंदर से धुंआ और लपटें निकलती देख चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।

बगल में था पेट्रोल पंप

मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। सूचना पर एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा भी पहुंच गए।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर बैंक मुख्यालय की सभी खिड़कियों को तोड़ा गया। आसपास धुआं निकलने के लिए रास्ता बनाया गया। इसके बाद करीब दो घंटे तक आग पर पानी की बौछार की गई। हजरतगंज फायर स्टेशन से तीन और चौक से एक गाड़ी मंगाई गई थी।

इंडियन ओवरसीज बैंक के मुख्यालय के पास पेट्रोल पंप है। उससे सटा है झलकारी बाई चिकित्सालय। अधिकारियों ने तत्काल बैंक के बाहरी हिस्से पर पानी डालना शुरू किया और सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया।

सूचना पर पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे, डीसीपी मध्य दिनेश सिंह, एडीसीपी चिरंजीव सिन्हा सहित कई अधिकारी पहुंच गए थे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक, बैंक में आग से निपटने के पर्याप्त संसाधन नहीं थे। जांच की जा रही है। वहीं, पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों के मुताबिक, बैंक में आग पटाखे से लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed