{"_id":"6767aaf623e3eff7140bbfe5","slug":"fire-broke-out-in-house-of-professor-of-bbd-university-in-lucknow-office-burnt-down-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बीबीडी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के घर लगी आग... जल गया ऑफिस; फायर टीम ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बीबीडी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के घर लगी आग... जल गया ऑफिस; फायर टीम ने पाया काबू
Sun, 22 Dec 2024 11:30 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:30 AM IST
सार
बीबीडी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के घर आग लग गई। आग से बेसमेंट में बना ऑफिस जल गया। फायर टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बीबीडी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के घर लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में रविवार को प्रोफेसर के घर आग लग गई। आग बेसमेंट में बने ऑफिस में लगी। घटना की सूचना फायर टीम को दी गई। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से ऑफिस का सामान जल गया।
विज्ञापन
घटना गोमतीनगर क्षेत्र के विनय खंड की है। यहां रिटायर्ड अफसर एवं बीबीडी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ डीएस राय का घर है। वह पत्नी के साथ यहां पर रहते हैं। घर के बेसमेंट में उनका ऑफिस बना है। सुबह करीब 7:15 बजे बेसमेंट में आग लग गई।
विज्ञापन
धुआं निकलता देखा तो उनके होश उड़ गए। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना पर फायर टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन