फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in four shops in Aminabad

गड़बड़झाला की चार दुकानें आग में राख, लाखों का नुकसान

Thu, 25 Mar 2021 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in four shops in Aminabad
अमीनाबाद के गड़बड़झाला बाजार में बुधवार तड़के लगी आग में चार दुकानें राख हो गईं। हादसे का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों की सूचना पर पहुंचे 13 दमकल वाहनों ने तीन घंटे में लपटों पर काबू पाया। हादसे में प्लास्टिक के सामान की दुकान, पापड़ की दुकान, गोदाम व दो ज्वेलरी शॉप जलकर राख हो गए।
प्लास्टिक के जलने से दमघोंटू धुआं चारो तरफ फैल गया और लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हुई। इस दौरान पुलिस ने दर्जनभर मकानों का खाली कराया और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन

हादसे में करीब 40 लाख के नुकसान का अनुमान है। गड़बड़झाला मार्केट में संजीव जैन की जैन प्लास्टिक के नाम से दुकान है।
पड़ोस में ही फहद की गोल्ड पैलेस के नाम से ज्वैलरी की दुकान है। तड़के दोनों दुकानों से लपटें निकलते देख पड़ोसियों ने शोर मचाया।
देखते ही देखते आग ने पड़ोस में स्थित सुरेश साहू व महेश साहू की पापड़ की दुकान व अजय अग्रवाल की जीसी ज्वेलर्स शॉप को भी चपेट में ले लिया।
सूचना पर हजरतगंज, चौक के अग्निशमन कर्मचारी पहुंचे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक, प्लास्टिक के माल की दुकान और गोदाम एक ही इमारत में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली के कारण दो दिन पहले ही प्लास्टिक दुकानदार ने माल भी मंगवाया था। धुएं के चलते दमकलकर्मियों को भी दिक्कत हुई।
करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रभारी निरीक्षक अमीनाबाद आलोक राय के मुताबिक, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
अलीगंज में झुग्गी बस्ती में आग, 60 झोपड़ी राख
अलीगंज में पुरनिया रेलवे क्रॉसिंग के पास झुग्गी बस्ती में दोपहर में आग लग गई। हादसे के बाद लोग किसी तरह अपने सामान व बच्चों को बचाकर रेलवे लाइन किनारे पहुंच गए। सूचना पर एसीपी अलीगंज अखिलेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अलीगंज पन्ने लाल यादव टीम के साथ पहुंचे। सात दमकलों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। मौके पर परीक्षण करने के बाद प्रशासन की टीम ने बताया कि हादसे में 60 झोपड़ी जलकर राख हो गईं। सभी पीड़ितों के रहने व भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इंस्पेक्टर अलीगंज ने पीड़ित परिवारों के लिए खाने पीने का इंतजाम किया।
व्यापारियों का सवाल, आखिर कब जागेगा बिजली विभाग
व्यापारियों ने अमीनाबाद अग्निकांड के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार बताया है। व्यापारियों का कहना है कि तारों के मकड़जाल से ही हादसे होते हैं। तीन साल में हुए हादसों में पीड़ित 10 व्यापारी अब तक आर्थिक संकट से उबर नहीं पाए हैं। व्यापारी नेता सुरेश छबलानी ने बताया कि प्रताप मार्केट में मकड़जाल के चलते तीन दुकानें जली थीं। व्यापारी नेता असीम मार्शल ने कहा कि मकड़जाल को हटाने के लिए सरकार के करीब 70 करोड़ रुपये खर्च हो चुके, मगर समस्या बनी हुई है। व्यापारी नेता केदारनाथ बाजपेयी ने कहा कि जहां आग लगी, वहां भी मकड़जाल है। इस पर बंदरों की उछल-फांद से हुए शॉर्ट सर्किट के बाद निकली चिन्गारी से पापड़ की दुकान के पर्दे में आग लगी। अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय वितरण खंड अमीनाबाद, आरके श्रीवास्तव ने बताया कि अग्निकांड शॉर्ट-सर्किट से नहीं हुआ है। अधिकतर मार्केट से बिजली तारों का मकड़जाल हटाया जा चुका है। अब भूमिगत केबल के जरिये बिजली आपूर्ति हो रही है।
गैस सिलेंडर में लीकेज से गृहस्थी राख
मड़ियांव के अजीजनगर में रसोई गैस सिलेंडर से निकली चिंगारी से पूरी गृहस्थी राख हो गई। इंस्पेक्टर मड़ियांव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मो. बिलाल की पत्नी जरीना खाना बना रही थी। अचानक सिलेंडर में रिसाव हुआ और आग लग गई। किसी तरह जरीना बाहर आ गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को जद में ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में बाइक, फ्रिज समेत पूरी गृहस्थी राख हो गई।

लखनऊ विवि की आर्ट फैकेल्टी में आग से अफरातफरी
लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर की आर्ट फैकेल्टी में बने जंगल में शाम को आग लगने से अफरातफरी मच गई। कूड़े के ढेर और सूखे पत्तों के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची दो दमकलों ने आग पर काबू पाया। इंस्पेक्टर हसनगंज अमरनाथ वर्मा के मुताबिक, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed