{"_id":"697a788eb69f295b3f088da8","slug":"fire-broke-out-in-four-shops-and-a-dcm-in-transport-nagar-lucknow-news-c-13-lko1070-1579052-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रांसपोर्टनगर में चार दुकानों व डीसीएम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रांसपोर्टनगर में चार दुकानों व डीसीएम में लगी आग
Thu, 29 Jan 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टनगर में लगी आग से जली दुकानें।
सरोजनीनगर। ट्रांसपोर्टनगर के मुंशी खेड़ा स्थित पानी टंकी के पास मंंगलवार रात चार दुकानों और एक डीसीएम में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे चारों दुकान का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ऐशबाग निवासी कामता प्रसाद के अनुसार, ट्रांसपोर्टनगर में उनकी पंडित जी चाय की दुकान है। वह मंगलवार रात अपनी दुकान में सो रहे थे। रात करीब 3:45 बज उन्हें आग लगने का एहसास हुआ। उन्होंने देखा कि मूलरूप से बिहार के रहने वाले प्रद्युम्न शाह की इंद्रासन टी स्टॉल से तेज धुआं और लपटें निकल रही थीं। शोर मचान पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग फैल चुकी थी। आग ने कामता प्रसाद की चाय की दुकान, मोहम्मद नासिर की पंक्चर की दुकान और सब्बू मोटर मैकेनिक की दुकान के साथ वहां खड़ी डीसीएम (यूपी 44 टी 2367) को भी अपनी चपेट में ले लिया।
लोगों की सूचना पर सरोजनीनगर और आलमबाग फायर स्टेशनों से दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर नियंत्रण पा लिया। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।