फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in civil court campus in Lucknow.

Lucknow: सेशन कोर्ट के बाहर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर पार्किंग में गिरा, डेढ़ दर्जन से ज्यादा गाड़ियां जलीं

Tue, 23 May 2023 04:12 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 23 May 2023 04:12 PM IST
सार

लखनऊ सेशन कोर्ट के बाहर पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से करीब डेढ़ दर्जन गाड़ियां जलकर राख हो गईं। मामले में अधिवक्ताओं ने जिम्मेदारों से मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
Fire broke out in civil court campus in Lucknow.
आग में जलकर राख हुए वाहन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कैसरबाग स्थित सेशन कोर्ट के बाहर मंगलवार दोपहर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर गिर गया। तार से निकली चिंगारी से गाड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। तब तक भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने एक गाड़ी की मदद से करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। 

विज्ञापन


सेशन कोर्ट के बाहर हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया था। वह तार सीधा वाहनों पर जा गिरा। चिंगारी और करंट उतरने से गाड़ियों में आग लग गई। कुछ लोगों ने दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। दमकल की तरफ से आसपास के स्टेशन से करीब पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया कि एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी तार को सही नहीं किया गया। ऐसे में नुकसान की भरपाई की जाए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद भी दूर नहीं समस्या, जिम्मेदारों से मुआवजे की मांग
कोर्ट के बाहर खड़े ज्यादातर वाहन अधिवक्ताओं के थे। उनका आरोप है कि तार टूटने की शिकायत पिछले सप्ताह की गई थी। बावजूद इसके मामले का संज्ञान नहीं लिया गया। ऐसे में भीषण गर्मी में लोगों का नुकसान हो गया है। उन्होंने जिम्मेदारों से मुआवजे की मांग की है साथ ही इसके लिए उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की है। मिली जानकारी के मुताबिक इंद्रजीत गौतम, अजीत कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार सिंह, राहुल सिंह, अमित श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों की गाड़ियां जलकर राख हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed