{"_id":"68265515195984defd070936","slug":"fire-broke-out-in-cabin-after-collision-with-dumper-truck-driver-burnt-alive-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1206068-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डंपर से टक्कर के बाद केबिन में लगी आग, जिंदा जला ट्रक चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डंपर से टक्कर के बाद केबिन में लगी आग, जिंदा जला ट्रक चालक
Fri, 16 May 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 16 May 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
डंपर से टक्कर के बाद केबिन में लगी आग, जिंदा जला ट्रक चालक
लखनऊ। चिनहट में बृहस्पतिवार तड़के अयोध्या रोड स्थित सेमरा मोड़ के पास भीषण सड़क हादसे में ट्रक और डंपर की टक्कर हो गई। दोनों वाहन पलट गए और केबिन में आग लग गई। हादसे में ट्रक चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। उसका हेल्पर गंभीर रूप से झुलस गया।
हादसे में मृतक की पहचान गोंडा के वजीरगंज मादवापुर निवासी राजेंद्र (45) के रूप में हुई है, जो ट्रक में मोरंग लादकर लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रहे थे। उनके साथ धानेपुर सिंहपुर निवासी हेल्पर अंकित भी था, जो केबिन के पीछे सो रहा था। सुबह पांच बजे हुए हादसे में डंपर व ट्रक में आग लग गई। डंपर चालक भाग निकला, जबकि ट्रक में फंसे राजेंद्र और अंकित आग की चपेट में आ गए। किसी तरह अंकित निकलने में सफल रहा, लेकिन चालक को नहीं बचा सका।
सूचना पर चिनहट पुलिस और एफएसओ गोमतीनगर सुशील यादव दमकल की चार गाड़ियों के साथ पहुंचे। चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 9:30 बजे आग बुझाई जा सकी। क्रेन से वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।
विज्ञापन
डंपर चालक मौके से भागा
दोनों घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अंकित को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस डंपर चालक की तलाश में जुटी है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।