फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in a running car on Nanpara lakhimpur highway in Bahraich.

Bahraich: हाईवे पर चलती कार में लगी आग, कुछ ही देर में राख के ढेर में बदल गई, सभी सवार सुरक्षित

Sun, 24 Nov 2024 04:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sun, 24 Nov 2024 04:44 PM IST
सार

बहराइच में हाईवे पर दौड़ती एक कार में भीषण आग लगने से कार राख के ढेर में बदल गई। हालांकि, सभी सवार सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Fire broke out in a running car on Nanpara lakhimpur highway in Bahraich.
बहराइच में कार में लगी आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नानपारा - लखीमपुर हाईवे पर गिरगिट्टी गांव के पास रविवार दोपहर लगभग दो बजे के आसपास एक चलती कार में में आग लग गई। ड्राइवर की सूझबूझ से सभी सवारों की जान बची और कुछ ही देर में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। वाहन जलने के कारण जाम भी लग गया।

विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंची मोतीपुर थाने के जालिम नगर चौकी की पुलिस ने कार को साइड में कराकर आवागमन बहाल कराया। लखीमपुर खीरी जिला के पलिया से एक परिवार के लोग कार से रविवार को नेपाल से अपने घर वापस आ रहे थे।
विज्ञापन


कार जैसे ही मोतीपुर थाना क्षेत्र में नानपारा लखीमपुर मार्ग पर ग्राम गिरगिट्टी लोधनपुरवा के पास पंहुची कार में अचानक आगे के हिस्से में आग जल उठी। चालक ने सूझबूझ दिखाकर वाहन को साइड में किया इसके बाद सभी वाहन से नीचे कूद गए। कुछ ही देर में कार राख के ढेर में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर चौकी जालिमनगर की पुलिस मौके पर पहुंची। कार सवारों का बयान दर्ज किया। मार्ग पर लगे जाम को पुलिस ने हटवाया। वाहन देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed