{"_id":"64dc7b14f931b9920602ea53","slug":"fire-broke-out-in-a-plywood-factory-in-lucknow-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: प्लाईवुड फैक्टरी में लगी भीषण आग, बुझाने में तीन फायरकर्मी झुलसे, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: प्लाईवुड फैक्टरी में लगी भीषण आग, बुझाने में तीन फायरकर्मी झुलसे, अस्पताल में भर्ती
Wed, 16 Aug 2023 01:34 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 16 Aug 2023 01:34 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में एक प्लाईवुड फैक्टरी में भीषण आग लग गई। जिसे बुझाने में तीन फायरकर्मी झुलस गए।
विज्ञापन
प्लाइवुड फैक्ट्री में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के थाना नाका क्षेत्र के मोतीनगर चौकी की एक प्लाईवुड फैक्टरी में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। जिसे बुझाने के प्रयास में तीन फायर कर्मी झुलस गए। उन्हें शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां व स्थानीय पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इस दौरान फायरकर्मी भी झुलस गए।
विज्ञापन
झुलसे फायरकर्मियों नवनीत कुमार, मानवेंद्र सिंह और आशीष कुमार पांडे को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
डीआईजी फायर जुगल किशोर तिवारी घायल फायरकर्मियों का हालचाल लेने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे।