{"_id":"5e1ece118ebc3e4b092ba474","slug":"fire-broke-out-in-a-flat-in-gomati-nagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊः बंद फ्लैट में लगी आग, हादसे में फटा सिलेंडर, मची अफरातफरी, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः बंद फ्लैट में लगी आग, हादसे में फटा सिलेंडर, मची अफरातफरी, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
हादसे में फटा सिलेंडर, फ्लैट में आग लगने के बाद बाहर निकले लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के गोमतीनगर के फन मॉल के सामने स्थित सीएसआई टॉवर के एक बंद फ्लैट में बुधवार को तेज धमाके के साथ आग लगने से अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, हादसा शॉर्ट सर्किट के चलते बताया जा रहा है। फ्लैट के किचन में चार गैस सिलेंडर रखे थे। एक सिलेंडर आग की चपेट में आकर फट गया। जबकि तीन सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।
2 of 6
फ्लैट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
सीएसआई टॉवर के प्रबंधक सुनील महाजन के मुताबिक, स्वास्थ्य भवन में तैनात डॉ. रंजना शर्मा सीएसआई टॉवर के ए-ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 203 में 2004 से रह रही हैं। दोपहर करीब 12 बजे उनके फ्लैट से लोगों ने धुआं निकलते देखा। इस पर गार्ड और अन्य लोग मदद के लिए पहुंचे। डॉ. रंजना शर्मा का फ्लैट बंद था।
3 of 6
फ्लैट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक, करीब 12.21 पर मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने कॉल कर आग लगने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फ्लैट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
गोमतीनगर थाने की पुलिस प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दुबे के नेतृत्व में पहुंची। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, डॉ. रंजना के मोबाइल पर कई बार संपर्क किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन
5 of 6
फ्लैट में आग लगने के बाद बाहर निकले लोग
- फोटो : अमर उजाला
उनके कार्यालय पर भी संपर्क किया गया, लेकिन वे मौजूद नहीं थी। प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों के मुताबिक, वह काफी कम ही फ्लैट में रहती हैं। डॉक्टर से संपर्क न होेने सीएसआई टॉवर के प्रबंधक ने लैट में ताला लगा दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।