{"_id":"67ed9d457ee6a85fff0ce9b7","slug":"fire-broke-out-in-a-closed-gym-loss-of-lakhs-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1141178-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बंद जिम में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बंद जिम में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
जिम से उठतीं आग की लपटें।
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में बुधवार को सेक्टर-5 स्थित तीन मंजिला इमारत के तीसरे तल पर संचालित ऑल टाइम फिटनेस जिम में आग लग गई। घटना के समय जिम बंद था। दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों से 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
जिम संचालक पीयूष सिंह के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे लोगों को जिम से आग की लपटें और धुआं उठता दिखाई पड़ा। लोग आग बुझाने में जुटे, लेकिन असफल रहे। एफएसओ सुशील यादव तीन गाड़ियों के साथ पहुंचे। धुएं के कारण दमकल की टीम को दिखाई देने और सांस लेने में समस्या होने लगी।
कर्मियों ने वीआर सेट पहना और पंपिंग कर धुएं को बाहर निकाला। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। एफएसओ के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। इससे लाखों रुपये की संपत्ति जल गई।