{"_id":"64c62e60db8a415e9d07d4c6","slug":"fire-broke-out-in-a-canteen-of-model-shop-in-mankapur-gonda-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: मॉडल शॉप की कैंटीन में गैस रिसाव से लगी भीषण आग, साढ़े छह लाख रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: मॉडल शॉप की कैंटीन में गैस रिसाव से लगी भीषण आग, साढ़े छह लाख रुपये का नुकसान
Sun, 30 Jul 2023 03:03 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 30 Jul 2023 03:03 PM IST
सार
गोंडा जिले के गांधी नगर स्थित एक मॉडल शॉप की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग से नकदी समेत करीब साढ़े छह लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
गैस रिसाव से लगी आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कस्बा के गांधी नगर में स्थित मॉडल शाप के कैंटीन में गैस रिसाव से अचानक आग लग गई। जिससे मॉडल शाप व आसपास की दुकानों व घरों में अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस व अग्निशमन दस्ता के जवानों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
मॉडल शाप के मैनेजर के अनुसार आगजनी में नगदी सहित लगभग साढ़े छह लाख रुपए का नुकसान हुआ है। नगर पंचायत के मोहल्ला गांधी नगर में स्थित मॉडल शाप की कैंटीन में रविवार सुबह 10.30 बजे सिलेंडर में गैस रिसाव से अचानक आग लग गई। जिससे मॉडल शाप सहित आसपास के दुकानों व घरों में अफरातफरी का महौल बन गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बोल, बौद्ध मठ तोड़कर बद्रीनाथ, केदारनाथ और जगन्नाथपुरी बनाए गए
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तीन हिस्सों में बांटा जाए ओबीसी आरक्षण: राजभर बोले, केंद्र सरकार ही अति पिछड़ों को दिलाएगी आरक्षण का लाभ
देखते ही देखते आग पूरे मॉडल शाप में फैल गई जिससे मॉडल शॉप में बैठे ग्राहकों में भी भगदड़ मच गई। लोगों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ कस्बा चौकी प्रभारी अमर सिंह व अग्निशमन दस्ते ने कुछ ही क्षणों में घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मॉडल शॉप के मैनेजर अनिल जायसवाल निवासी अयोध्या के अनुसार मॉडल शाप का लाइसेंस मनोरमा त्रिपाठी पत्नी हरिभान त्रिपाठी निवासी ऊंचगांव रामपुर भगन थाना तारुन अयोध्या के नाम है। आगजनी में तीस हजार नगदी सहित मॉडल शाप में लगी एक एसी, चार पंखा, दो डीप फ्रीजर, दो सोफा, चौबीस कुर्सी,फर्नीचर, अलमारी, काउंटर, दो गैस सिलेंडर, बर्तन व शराब की बोतलें, बियर के केन सहित साढ़े छह लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल भेजा गया। आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नही मिली है।