फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out due bursting current transformer Nadarganj Power House causing power crisis

Lucknow: नादरगंज पावर हाउस में सीटी फटने से लगी आग, 10 हजार से अधिक उपभोक्ता बिजली संकट में फंसे

Thu, 24 Apr 2025 03:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Apr 2025 03:33 PM IST
सार

लखनऊ के नादरगंज पावर हाउस में करंट ट्रांसफॉर्मर फटने से यार्ड में आग लग गई। इस घटना से कानपुर रोड स्थित करीब 10 हजार उपभोक्ताओं के सामने बिजली संकट उत्पन्न हो गया।

विज्ञापन
Fire broke out due bursting current transformer Nadarganj Power House causing power crisis
ट्रांसफार्मर में लगी आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के कानपुर रोड पर स्थित नादरगंज पावर हाउस में बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 1:00 बजे जोरदार धमाका होने के बाद यार्ड में आग लग गई। आग के विकराल रुप धारण करने से पहले दमकल टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


हालांकि कानपुर रोड के 10 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के सामने बिजली संकट की समस्या उत्पन्न हो गई है । अभियंताओं और कर्मचारियों की टीम इस संकट से उपभोक्ताओं को उबारने और व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हैं ।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow: नए नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सम्भाली जिम्मेदारी, बोले- शहर चमकाना और भ्रष्टाचार रोकना पहली प्राथमिकता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow: सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में घुसी कार, पिता पुत्र की मौत, बरेली से अयोध्या जा रहा था परिवार


नादरगंज खंड के अधिशासी अभियंता अविनाश कुमार ने बताया की सीटी यानी करंट ट्रांसफॉर्मर के फटने से उसका तेल यार्ड में फैल गया जिससे आग लगी। उन्होंने बताया 3:00 बजे तक 50 फीसदी उपभोक्ताओं की बिजली चालू कर दी जाएगी लेकिन स्पोर्ट्स अथॉरिटी परिसर के स्वतंत्र फीडर की बिजली चालू होने में समय लगेगा। इसकी वजह आग के कारण 11000 वोल्ट का केबल झुलस गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed