फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A car going from Bareilly to Ayodhya collided with a tractor trolley parked on the side of the highway, two de

Lucknow: सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में घुसी कार, पिता पुत्र की मौत, बरेली से अयोध्या जा रहा था परिवार

Thu, 24 Apr 2025 11:52 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Apr 2025 11:52 AM IST
सार

बरेली से अयोध्या जा रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। सीतापुर रोड पर एक कार सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई।

विज्ञापन
A car going from Bareilly to Ayodhya collided with a tractor trolley parked on the side of the highway, two de
हादसे के बाद घटनास्थल का दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर रोड पर बृहस्पतिवार सुबह देवरी रुखारा क्रासिंग के सामने एक कार सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में पिता पुत्र की मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त ट्रैक्टर चालक मौके पर मौजूद नहीं था।

विज्ञापन


बरेली में मकान नंबर 25 पार्क लाइट, नियर साउथ सिटी सुभाषनगर निवासी विकास चंद्र हजेला (60) बेटे गौरव (42), बहू प्राची (37) और पोते अयान (07) के साथ अयोध्या जा रहे थे। गाड़ी बरेली के इज्जतनगर निवासी अर्पित दीक्षित चला रहे थे।
विज्ञापन


सीतापुर रोड पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसी। हादसे में पांचों लहूलुहान हो गए। पुलिस के मुताबिक विकास चंद्र हजेला की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गंभीर रूप से घायल गौरव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राची, अयान और अर्पित का इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed