{"_id":"66393b4f3ae4c6dbb7092194","slug":"fire-broke-out-at-three-places-one-woman-burnt-shravasti-news-c-104-1-srv1002-104745-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन स्थानों पर लगी आग, एक महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन स्थानों पर लगी आग, एक महिला झुलसी
Tue, 07 May 2024 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 07 May 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
इकौना / जमुनहा (श्रावस्ती)। कटरा में तिलकपुर के चेतीपुरवा व तेंदुआ पंडित तथा मल्हीपुर में वीरगंज में अज्ञात कारणों से आग लग गई। चेतीपुरवा में आग की चपेट में आकर महिला झुलस गई। जबकि तीन घर जल गए। वहीं तेंदुआ पंडित में चार घर जल गए। मल्हीपुर के वीरगंज में आग की चपेट में आने से एक दुकान जल गई।
नवीन मानव मॉडर्न थाना कटरा के ग्राम तिलकपुर के चेतीपुरवा में आग की चपेट में आने से गांव निवासी तुलाराम, राम बनारस व राम मनोहर का घर जल गया। आग बुझाने की कोशिश में एक महिला झुलस गई है । दमकल कर्मियों ने आग पर काबू किया।
वहीं थाना क्षेत्र के ग्राम अमारे भरिया के मजरा तेंदुआ पंडित में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से ननके, राजेश्वर, मनगाठी व सुखराम का फूस का घर जल गया। इस दौरान सुखराम की भैंस भी झुलस गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू किया। वहीं मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पटना के मजरा नई बस्ती निवासी शमशुद्दीन की वीरगंज में दर्जी की दुकान है। आग लगने से दुकान में रखा कपड़ा जल गया। दमकल कर्मियों ने आग को काबू किया।