{"_id":"678aba5e7610b7ff0c013a9b","slug":"fire-breaks-out-in-two-storey-house-teenager-trapped-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1039899-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो मंजिला मकान में लगी आग, किशोर फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो मंजिला मकान में लगी आग, किशोर फंसा
Sat, 18 Jan 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज में शुक्रवार को मो. जुबैर के दो मंजिला मकान में आग लग गई। हादसे में उनका 14 वर्षीय बेटा सुभान फंस गया। पड़ोसियों ने दमकल के पहुंचने से पहले ही आधे घंटे में लपटों पर काबू पा लिया। इस दौरान 18 वर्षीय आमिर के दोनों हाथ झुलस गए।
महबूबगंज में जुबैर पत्नी व बेटे सुभान के साथ रहते हैं। वह निजी कंपनी में रिपेयरिंग का काम करते हैं। शुक्रवार को वह पत्नी के साथ कहीं गए थे। सुभान छत पर खेल रहा था। तभी मकान के भूतल से लपटें निकलने लगीं। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी सुभान को दी। यह सुनकर वह चीखने चिल्लाने लगा। लोगों ने किसी तरह बाउंड्री फांदकर उसे बचाया। पड़ोसी निदा ने घटना की जानकारी दमकल को दी।
संकरी गली बनी मुसीबत
आनन-फानन पड़ोसी आमिर व अन्य आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पूरी तरह से बुझा ली गई। हालांकि तब तक चौक फायर स्टेशन से दो गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। पर गली संकरी होने के कारण गाड़ी मकान तक नहीं पहुंच पाईं। हादसे में जुबैर का गृहस्थी का सामान जल गया।