{"_id":"68e183e92a0acc5f74004bfd","slug":"fire-breaks-out-in-electronics-shop-goods-worth-lakhs-destroyed-lucknow-news-c-13-lko1070-1412958-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
Sun, 05 Oct 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
दुकान में लगी आग से जला सामान।
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में शनिवार सुबह इलेक्ट्रॉनिक दुकान में संदिग्ध हालात में आग लग गई। जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सूचना के बाद पहुंची दमकल गाड़ी ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये कीमत का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। बंथरा के जुनाबगंज निवासी वीरेंद्र गुप्ता की घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर कानपुर रोड किनारे बालाजी इलेक्ट्रॉनिक नाम से दुकान है। दुकान में नए एलईडी टीवी, पंखे, म्यूजिक सिस्टम और स्पीकर आदि की बिक्री के साथ पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान की मरम्मत का काम भी होता है। वीरेंद्र के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे दुकान के पास रहने वाले लोगों ने शटर से धुआं निकलने की सूचना दी। इस पर वहां पहुंचकर वीरेंद्र ने दुकान का शटर खोला तो अंदर आग की तेज लपटें उठती दिखीं। आसपास के लोगों की मदद से बाल्टियों से पानी फेंक कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सूचना के बाद सरोजनीनगर फायर स्टेशन से पहुंची एक दमकल गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद कुछ देर में आग पर काबू पा लिया।
सरोजनी नगर एफएसओ धर्मपाल सिंह को शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। वीरेंद्र गुप्ता का कहना है कि इस घटना में करीब छह लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
सरोजनी नगर एफएसओ धर्मपाल सिंह को शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। वीरेंद्र गुप्ता का कहना है कि इस घटना में करीब छह लाख का नुकसान हुआ है।