फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR registered for murder

Lucknow News: हत्या की एफआईआर दर्ज, हिरासत में ली गई महिला

Thu, 14 Dec 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 14 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
FIR registered for murder
अमर उजाला फालोअप
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिलाकर युवक को मार डालने का लगा है आरोप
एसपी आलोक प्रियदर्शी की सख्ती के बाद हरकत में आई पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। आखिरकार एसपी की फटकार के बाद बुधवार को भदोखर पुलिस ने युवक की मौत के मामले में एक महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने युवक की हत्या क्यों की। वहीं पीड़ित परिवार आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके इंसाफ मांग रहा है।
भदोखर थाना क्षेत्र के बेलागुसीसी गांव मो. अयूब उर्फ राजू ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी और आरोप लगाया था कि 29 नवंबर को उसका सगा भाई एैन अली गांव में ही घर के पीछे निमत्रण कार्यक्रम में शामिल होने गया था। खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला था। 30 नवंबर को वह घर के बाहर बेहोशी हालत में मिला था। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पीडि़त का आरोप था कि गांव की ही एक महिला ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके भाई को मार डाला है। तहरीर देने के बावजूद पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने भदोखर थानेदार को एफआईआर दर्ज करके प्रकरण में कार्रवाई करने की बात कही थी। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीडि़त पक्ष की तहरीर पर गांव की रहने वाली रुही के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई और बिसरा सुरक्षित किया गया है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का सच सामने आएगा।
विज्ञापन

इनसेट
मुंबई में गाड़ी चलाता था मृतक एैन अली
मृतक एैन अली मुंबई में रहकर गाड़ी चलाता था। नवंबर माह में ही छुट्टी लेकर गांव आया था। युवक की हत्या से पत्नी आफरीन के आंसू नहीं थम रहे हैं। उसका कहना है कि मुझे न्याय चाहिए। मृतक अपने पत्नी के अलावा तीन वर्षीय बेटे दानिश को छोड़ गया है। युवक की हत्या से अन्य परिजन भी गमगीन हैं और प्रकरण में सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed