{"_id":"694b82c9cba390eae602820f","slug":"fir-registered-against-resident-doctor-accused-of-harassment-and-religious-conversion-kgmu-lucknow-2025-12-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दो शादियां..फिर भी कुंवारा होने का दावा, तीसरी के धर्मांतरण की कोशिश पर खुला राज; डॉक्टर लव जिहाद की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो शादियां..फिर भी कुंवारा होने का दावा, तीसरी के धर्मांतरण की कोशिश पर खुला राज; डॉक्टर लव जिहाद की कहानी
Wed, 24 Dec 2025 11:54 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:54 AM IST
सार
दो शादियां... फिर भी कुंवारा होने का दावा। तीसरी रेजिडेंट डॉक्टर का धर्मांतरण कराने की कोशिश तो राज खुल गया। लखनऊ के केजीएमयू के रेजिडेंट डॉक्टर रमीज मलिक के खिलाफ मंगलवार को चौक थाने में यौन शोषण, धर्म परिवर्तन सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आइए जानते हैं डॉक्टर रमीज की पूरी कहानी
विज्ञापन
केजीएमयू में लव जिहाद की कहानी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के केजीएमयू के जिस रेजिडेंट ने अपनी साथी रेजिडेंट पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाया है, दावा है कि उसकी एक नहीं बल्कि दो शादियां हो चुकी हैं। उसने दूसरी शादी हिन्दू युवती का धर्म बदलवाकर की थी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी रजिडेंट गिरोह बनाकर धर्मांतरण करवा रहा है।
पीड़िता ने सोमवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के साथ मिलकर प्रेसवार्ता की। कहा कि पिछले छह महीने से रेजिडेंट उनका शोषण कर रहा था। धर्मांतरण न करने पर शादी से इन्कार कर दिया था। अपर्णा यादव ने कहा कि पीड़िता ने आयोग में शिकायत की है जिसे संज्ञान लेकर कार्रवाई की जा रही है।
बताया कि आरोपी पर एफआईआर के लिए केजीएमयू प्रशासन व पुलिस को पत्र भेजा गया है। मामले की गहनता से छानबीन बेहद जरूरी है, क्योंकि जिस तरह से परतें खुली हैं, आशंका है रजिडेंट किसी न किसी मकसद के तहत धर्मांतरण का गिरोह चला रहा है।

धर्मांतरण के प्रयास के आरोपी डॉक्टर ने खुद को बताया कुंवारा, कमेटी ने मांगे सबूत
उधर, केजीएमयू में कुलपति के निर्देश पर इस मामले को विशाखा कमेटी को सौंप दिया गया। कमेटी ने जांच शुरू की। शुरुआत में पीड़ित रेजिडेंट डॉक्टर और आरोपी पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर के बयान दर्ज किए गए।

इस दौरान आरोपी डॉक्टर ने खुद को कुंवारा बताया और पूर्व में एक अन्य महिला डॉक्टर से शादी की बात से इन्कार किया इस पर कमेटी ने उससे कुंवारे होने के सबूत मांगे।
केजीएमयू : यौन शोषण और धर्मांतरण के आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
लखनऊ के केजीएमयू के रेजिडेंट डॉक्टर रमीज मलिक के खिलाफ मंगलवार को चौक थाने में यौन शोषण, धर्म परिवर्तन सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। एसीपी चौक राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी रमीज की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्द उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शिकायतकर्ता महिला रेजिडेंट के अनुसार, वह किराये के मकान में रहती है। कुछ माह पहले रमीज से दोस्ती हुई। रमीज ने बताया कि वह मौजूदा समय में उत्तराखंड के खटीमा में रहता है और मूल निवासी सहारनपुर का है। पीड़िता के अनुसार, रमीज ने शादी का झांसा देकर उसे प्यार के जाल में फंसा लिया। अगस्त माह में रमीज उनके किराये के कमरे पहुंचा और शादी का हवाला देते हुए यौन शोषण किया।
इसके बाद अक्सर ही वह पीड़िता के कमरे में आता और शादी के नाम पर संबंध बनाता रहा। आरोपी उसे ठाकुरगंज के शीश महल स्थित अपने किराये के कमरे पर भी लग गया और वहां भी संबंध बनाए। सितंबर माह में पीड़िता ने रमीज को बताया कि वह गर्भवती है तो उसने इसे गलत बताते हुए दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।
रमीज की पत्नी से मुलाकात पर खुला राज
एफआईआर के अनुसार, पीड़ित की सितंबर में ठाकुरगंज इलाके में एक युवती से मुलाकात हुई। बातचीत में युवती ने खुद को डॉ. रमीज की पत्नी बताया। यह खुलासा भी किया कि रमीज ने धर्म परिवर्तन कराकर फरवरी 2025 में उससे निकाह किया है। पीड़ित ने जब रमीज से इस बारे में बातचीत की तो उसने शादी की बात से इन्कार कर पीड़िता से ही शादी करने का भरोसा दिलाया।

अक्तूबर में पीड़िता ने शादी की बात कही तो रमीज धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने आरोपी से दूरी बनानी चाही वह पीछे पड़ गया। उसने पीड़िता के निजी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। धमकाया कि वीडियो व फोटो वायरल होने पर उनकी शादी कहीं नहीं हो सकेगी। आरोपी ने पीड़िता को धर्म परिवर्तन के लिए आखिरी मौका दिया।
आत्महत्या के इरादे से दवाओं की ली ओवरडोज
रमीज की हरकतों ने पीड़िता को मानसिक रूप से काफी परेशान कर दिया था। आत्महत्या के इरादे से उसने 17 दिसंबर की सुबह दवाओं की ओवरडोज भी ली। हालत बिगड़ने पर उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। इसके बाद पीड़िता ने फोन पर पिता को सारी बात बताई और 19 दिसंबर को केजीएमयू प्रशासन से लिखित शिकायत की।

आरोपी डॉक्टर केजीएमयू से निलंबित, प्रवेश पर प्रतिबंध
केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले की जांच विशाखा समिति को सौंपी थी। समिति ने दोनों पक्षों के बयान लिए और रेजिडेंट डॉक्टर को दोषी पाया है। डीन प्रो. वीरेंद्र आतम ने आरोपी रेजिडेंट को निलंबित करते हुए छात्रावास, क्लास और लैब सहित अन्य सभी सुविधाओं से वंचित किया है। इस अवधि में रेजिडेंट का परिसर में प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। जल्द ही केजीएमयू प्रशासन इस मामले में सजा तय करेगा।

मुख्यमंत्री ने फोन पर की पीड़िता से बात
केजीएमयू में धर्मांतरण के प्रयास का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार रात फोन पर पीड़िता से बात की और न्याय दिलाने का आश्वासन दिलाया। केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने खुद पीड़ित छात्रा से बात की है। इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन निष्पक्ष जांच करा रहा है।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
धर्मांतरण मामले के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने परिसर में घूम-घूमकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद को छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। इस महानगर मंत्री सरिता पांडेय ने कहा कि मांगें न माने जाने पर आंदोलन किया जाएगा।

यह है मामला
केजीएमयू पैथोलॉजी विभाग में पश्चिम बंगाल की महिला रेजिडेंट डॉक्टर के पिता ने उत्तराखंड के खटीमा निवासी पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर पर बेटी का धर्मांतरण कराने के प्रयास का आरोप लगाया है। शिकायत मुख्यमंत्री और राज्य महिला आयोग को भेजी गई है। पिता का आरोप है कि आरोपी ने शादी से पहले धर्म बदलने का दबाव बनाया और इन्कार करने पर लगातार परेशान किया। इसी कारण 17 दिसंबर को पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास किया। उसका इलाज ट्रॉमा सेंटर की आईसीयू में चला और शुक्रवार को हालत में सुधार के बाद डिस्चार्ज किया गया।