फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR of rape on the chairman of Naseerabad

Lucknow News: नसीराबाद के चेयरमैन पर दुष्कर्म की एफआईआर

Thu, 25 May 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 25 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
FIR of rape on the chairman of Naseerabad
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद के नवनिर्वाचित चेयरमैन के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नगर पंचायत की रहने वाली एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उधर, नवनिर्वाचित अध्यक्ष मो. अली का कहना है कि राजनीतिक साजिश के तहत फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। सारे आरोप निराधार हैं। नसीराबाद कस्बा के सर्व धर्म नगर मोहल्ले की रहने वाली एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कजियाना मोहल्ला निवासी मोहम्मद अली उर्फ फाकिर की राइस मिल पर भूसी लाने गई थी। फाकिर ने कहा कि राइस मिल के ऊपर बने कमरे की सफाई कर दो। इसके बदले में पैसा दे दूंगा। पीड़िता कमरे में झाड़ू लगाने गई तो उसने अकेला पाकर पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। शोर मचाने का प्रयास किया तो उसने पिस्टल लगाकर कहा कि ये बात किसी से बताओगी तो जान से मार देंगे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मो. अली के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष नसीराबाद राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित चेयरमैन मो. अली ने बताया कि उनके ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं, वह पूरी तरह से झूठे हैं। चुनाव लड़ने के कारण कुछ लोगोंं ने राजनीतिक साजिश रचकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। परेशान करने की नीयत से ही ऐसा कराया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत सलोन में नवनिर्वाचित निर्दलीय चेयरमैन चंद्रशेखर रस्तोगी की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके जाति प्रमाणपत्र को लेकर डीएम से शिकायत की गई है। चैयरमैन ने भी डीएम के पास पहुंचकर अपना पक्ष रखा है। डीएम माला श्रीवास्तव ने बताया कि जाति प्रमाणपत्र को लेकर मामला आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed