फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of rape is filed, accused is arrested

Lucknow News: इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, फिर होटल बुलाकर किशोरी से दुष्कर्म

Sat, 29 Apr 2023 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 29 Apr 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Fir of rape is filed, accused is arrested
लखनऊ। सआदतगंज इलाके में 9वीं की छात्रा के शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम पर किशोरी से दोस्ती गांठी। बहाने से होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो व फोटो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था। मामले में सआदतगंज थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अमीनाबाद निवासी ईशान को गिरफ्तार कर लिया।सआदतगंज इलाके में 14 वर्षीय किशोरी प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। वर्ष 2019 में ईशान नाम के एक युवक ने छात्रा से इंस्टाग्राम पर संपर्क किया। चैटिंग के दौरान आरोपी ने छात्रा का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया।
विज्ञापन

15 दिसंबर 2022 को ईशान ने किशोरी को मिलने के लिए अमीनाबाद बुलाया। जहां पहुंचने पर किशोरी को बहाने से होटल ले गया और दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर रुपये भी ऐंठ लिए। आरोप है कि सात फरवरी को किशोरी घर पर अकेली थी।
विज्ञापन

इस बीच ईशान जबरन घर में घुस गया। विरोध पर किशोरी से मारपीट की और जेवरात व 21 हजार नकदी उठा ले गया। इसके बाद और रुपयों की मांग की। विरोध पर किशोरी के अश्लील फोटो उसके भाई व अन्य लोगों को भेज दिए। इसका पता चलने पर किशोरी के पिता ने बृहस्पतिवार को सआदतगंज थाने में ईशान के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने अमीनाबाद निवासी ईशान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed