फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of fraud on the behalf of admission in kgmu

Lucknow News: .... वाराणसी के लिए केजीएमयू का फर्जी एडमिशन लेटर थमाया, 15.50 लाख ठगे

Mon, 27 Feb 2023 08:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
Fir of fraud on the behalf of admission in kgmu
- केजीएमयू में बुलाकर की बातचीत, दिया फर्जी एडमिशन लेटर
विज्ञापन

- पीड़िता ने चौक थाने में दर्ज कराया केस
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। केजीएमयू में दाखिला कराने के नाम पर वाराणसी के एक अभ्यर्थी से शातिर ने 15.50 लाख रुपये ठग लिए। एडमिशन लेटर लेकर अभ्यर्थी केजीएमयू पहुंचा तो पता चला कि फर्जी है। पुलिस की जांच में ठगी की पुष्टि हुई। इसके आधार पर चौक पुलिस ने कार्तिकेय नाम के शख्स पर एफआईआर दर्ज की।
वाराणसी निवासी शालिनी दीक्षित के मुताबिक, बेटे ने नीट की परीक्षा दी थी। 19 दिसंबर को उनके पास एक कॉल आई। कॉलर ने बताया कि उसका नाम कार्तिकेय है और गुरुग्राम में रहता है। नीट में जिस अभ्यर्थी के नंबर कम आते हैं, उनका दाखिला करवा देता है। झांसे में आईं शालिनी दाखिला कराने के लिए राजी हो गईं।
विज्ञापन

कार्तिकेय ने शालिनी व उनके बेटे को 28 दिसंबर को केजीएमयू परिसर में बुलाया। गार्डन एरिया में वह मिली और 15.50 लाख दे दिए। कार्तिकेय ने उनको एक एडमिशन लेटर दिया। बताया कि ई-मेल के जरिये एक वेलकम लेटर भी आएगा। तीन जनवरी को जब छात्र एडमिशन लेटर लेकर केजीएमयू पहुंचा तो पता चला कि दाखिला हुआ ही नहीं है। लेटर फर्जी है। ठगी के बाद से जालसाज का नंबर बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजीएमयू में मिला था, बड़ा है रैकेट
पुलिस की जांच में सामने आया कि शातिर ने नाम भी फर्जी बताया है। इस तरह का बड़ा गिरोह सक्रिय है जो दाखिले के नाम पर ठगी करता है। कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में भी ऐसे कई मामले सामने आए थे। पुलिस अब गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है। संबंधित मोबाइल नंबर फेक आईडी पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed