फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of fraud of 8.50 lakhs is filed

Lucknow News: एफसीआई में नौकरी के नाम पर ठगे 8.50 लाख रुपये

Sun, 16 Apr 2023 06:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
Fir of fraud of 8.50 lakhs is filed
- कुशीनगर के युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर कुशीनगर के मनोज कुमार अग्रहरि से जालसाज ने 8.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। रकम वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगे। पीड़ित ने गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया है।

कुशीनगर के कप्तानगंज इलाके में मनोज कुमार अग्रहरि रहते हैं। बीते चार साल से वह इंदिरानगर के सेक्टर-14 में रह रहे हैं। उनके मुताबिक, दिसंबर 2021 में बिहार के निशिकांत मिश्र से मुलाकात हुई। जान-पहचान होने के बाद निशिकांत ने अपने एक परिचित रांची निवासी संजीत चौधरी से मुलाकात कराई। संजीत ने मनोज को एफसीआई में नौकरी दिलाने की बात कही और इसके एवज में दस लाख रुपये की मांग रखी। मनोज ने उधार लेकर संजीत के खाते में साढ़े आठ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने संजीत से संपर्क किया। टरकाने पर मनोज ने रुपये मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। आजिज आकर मनोज ने केस दर्ज कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed