{"_id":"63fb5ddee6c17054b405f184","slug":"fir-of-fraud-of-430-lakh-is-filed-lucknow-news-c-13-lko1018-104953-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सचिवालय में नौकरी के नाम पर ठगे 4.30 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सचिवालय में नौकरी के नाम पर ठगे 4.30 लाख रुपये
Sun, 26 Feb 2023 06:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 26 Feb 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
- रकम वापस मांगने पर पीड़ित को धमकाया संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। कैंट इलाके के तोपखाना में रहने वाली रेखा के बेटे को सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज ने 4.30 लाख रुपये ठग लिए। शनिवार को पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है।
रेखा के मुताबिक, अक्तूबर वर्ष 2018 में उनकी और पति किशन लाल की रकाबगंज के संदीप कुमार गौतम से मुलाकात हुई थी। संदीप ने सचिवालय में ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए पांच लाख खर्च करने पर बेटे को नौकरी दिलाने की बात कही थी। दंपती ने किसी तरह ब्याज पर रकम और कुछ रिश्तेदारों से उधार लेकर संदीप को 4.30 लाख रुपये दिए। आरोप है कि न तो नौकरी दिलाई और न ही पैसे लौटाए। रेखा ने जब संदीप से रुपये की मांग की तो आरोपी टालमटोल करने लगा। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को रुपये वापस मांगने पर धमकाया भी।