फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of fraud of 21.54 lakhs is filed

Lucknow News: साइबर ठगों ने तीन को लगाई 21.54 लाख की चपत

Fri, 11 Aug 2023 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 11 Aug 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Fir of fraud of 21.54 lakhs is filed
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने तीन लोगों के खाते में सेंध लगाते हुए 21.54 लाख की चपत लगा दी। पीड़ितों ने गाजीपुर और गोमतीनगर विस्तार थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गाजीपुर के संजय गांधी पुरम निवासी चंद्रज त्रिपाठी का बचत खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया इंदिरानगर शाखा में है। उनके अनुसार, साइबर जालसाज ने उनके खाते से 21.28 लाख रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन

पीड़ित को ठगी की जानकारी तब हुई, जब उसने पासबुक अपडेट कराई। बैंक में शिकायत करने के बाद पीड़ित चंद्रज त्रिपाठी ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरानगर के उजाला अपार्टमेंट निवासी एनके चौधरी का बचत खाता बैंक ऑफ इंडिया में है। उन्होंने बताया कि फ्रिज में दिक्कत होने पर नेट से कस्टमर केयर नंबर सर्च कर कॉल की तो जालसाज ने बातों में फंसाकर खाते से 16 हजार रुपये निकाल लिए।

इसके अलावा गोमतीनगर विस्तार स्थित ग्रीनवुड अपार्टमेंट निवासी ऋषभ गुप्ता के अनुसार, उनके ओला मनी पोस्टपेड खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। इसका मैसेज आने पर ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed