{"_id":"63fcf0231c046c780d097534","slug":"fir-of-fraud-of-20-lakh-is-filed-lucknow-news-c-13-lko1018-107767-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: .... प्रयागराज के लिए \n\nजमीन के नाम पर 20 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: .... प्रयागराज के लिए जमीन के नाम पर 20 लाख हड़पे
विज्ञापन
- प्रयागराज निवासी पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
लखनऊ। जमीन के नाम पर दंपती ने व्यापारी से 20 लाख रुपये ठग लिए। रकम लेने के बाद जमीन की रजिस्ट्री करने से मुकर गए। पीड़ित ने गोसाईंगंज थाने में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार पांडेय के मुताबिक, मूलरूप से प्रयागराज के धूमनगंज स्थित सुलेम सराय जगमल का हाता निवासी बृज किशोर राय की मुलाकात गोसाईंगंज के मोहम्मदाबाद चमतलिया निवासी शैलेंद्र कुमार उर्फ पोनू पटेल और उनकी पत्नी सीमा वर्मा से हुई। दोनों ने रुपये की जरूरत बताई। कहा कि पैसे जुटाने के लिए जमीन बेच रहे हैं। जमीन पसंद आने पर 45 लाख में सौदा तय किया। पीड़ित ने 20 लाख का अग्रिम भुगतान कर दिया। रकम लेने के बाद दंपती मुकर गए। रकम वापस मांगे तो धमकी देने लगे। थाने में सुनवाई न होने पर कोर्ट में अर्जी डाली। आदेश होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।