{"_id":"6484d67434b48065f9090684","slug":"fir-of-fraud-of-12-lakhs-is-filed-lucknow-news-c-13-lko1018-282209-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी की नौकरी के नाम पर 12 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी की नौकरी के नाम पर 12 लाख ठगे
Sun, 11 Jun 2023 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी की नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी की गई। पीड़ित ने डीजीपी दफ्तर में शिकायत की तो मदेयगंज पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हरदोई के माधौगंज निवासी विनोद कुमार कुशवाहा के मुताबिक, दिसंबर 2019 में मदेयगंज खदरा निवासी मो. दानिश अली सिद्दीकी से मुलाकात हुई।
दानिश ने हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी पद पर भर्तियां खुलने की जानकारी देते हुए नौकरी दिलाने की बात कही। ऊंची पहुंच का हवाला दिया। विनोद ने बेटे और एक रिश्तेदार की नौकरी लगवाने की बात की। आरोपी की मांग पर पीड़ित ने 12 लाख रुपये दे दिए।
इसके बाद दानिश ने फोन उठाना बंद कर दिया। विनोद दानिश के घर पहुंचे तो उसके पिता सफदर अली से बात की। सफदर ने गलती मानते हुए एक लाख का चेक दिया जो बाउंस हो गया। आजिज आकर विनोद ने डीजीपी दफ्तर में शिकायत की तो शुक्रवार को मदेयगंज कोतवाली में दानिश और उसके पिता सफदर के खिलाफ केस दर्ज किया गया।