फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of fraud is filed

Lucknow News: मुंबई की युवती से शिप में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, केस

Tue, 31 Jan 2023 07:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Fir of fraud is filed
युवती ने दर्ज कराई ठगी की रिपोर्ट। (फोटो ःप्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
मुंबई की युवती नूरजहां कुरैशी ने शिप में नौकरी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी का आरोप लगाते हुए विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने रिषभ, धीरज, मोनिका व एक अन्य महिला को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राम सिंह के मुताबिक, मुंबई के घाटकोपर स्थित लक्ष्मीबाग गणेशनगर पंतनगर की नूरजहां का आरोप है कि नौकरी डॉट कॉम के जरिये निशातगंज निवासी रिषभ कुमार सिंह से बातचीत हुई।
विज्ञापन

रिषभ ने शिप पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर लखनऊ बुलवाया। दो दिन में ज्वॉइनिंग की बात कहकर 80 हजार रुपये खाते में जमा कराए।
आरोप है कि 15 अगस्त 2021 को फिर से 40 हजार रुपये एचडीएफसी बैंक की जानकीपुरम शाखा के खाते में जमा कराए। इसके बाद आरोपी ने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया।
शक होने पर वह विभूतिखंड स्थित साइबर हाइट में आरोपी के कार्यालय पहुंची तो ताला लगा था। छानबीन में पता चला कि ठगों ने कई और लोगों को भी ठगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed