फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of fraud is filed

Lucknow News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शिलापट्ट लगाने के नाम पर ठगी

Mon, 20 Mar 2023 07:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
Fir of fraud is filed
- महानगर थाने में पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने अब मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के नाम पर भी ठगी शुरू कर दी है। महानगर के विवेकानंदपुरी स्थित कल्पना अपार्टमेंट में रहने वाली फरीन हुसैन से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ग्रेनाइट का शिलापट्ट लगाने व अन्य कार्यों में खर्च करने के नाम पर ठगी की गई। पीड़िता ने केस दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक महानगर प्रशांत मिश्रा के मुताबिक, फरीन ने बताया कि प्रोग्रेसिव सेल्स के नाम से उनकी कंपनी है। इसके जरिए सरकारी कार्यक्रम के आयोजन व ग्रेनाइट पत्थर का काम करती हैं और रजिस्टर्ड ठेकेदार हैं। 18 मार्च को एक नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को सचिन कुमार बताया और कहा कि 19 मार्च को शिलान्यास कार्यक्रम है। इसमें मुख्यमंत्री शिलान्यास करेंगे। इसमें दो ग्रेनाइट पत्थरों की जरूरत है। यह कार्य आपकी फर्म को दिया गया है। इसका भुगतान तत्काल कर दिया जाएगा। दो पत्थरों को बताए समय पर तैयार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी ने सिक्योरिटी मनी के नाम पर 86 हजार रुपये जमा करने को कहा। सचिन के बताये खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़िता ने बताया कि कर्मचारियों के जरियै दोनों पत्थर महानगर थाने पहुंचा दिए। इसके बाद कॉल की तो सचिन ने कहा कि एक लाख रुपये और दो तब पत्थर लेंगे। धमकाया कि ऐसा नहीं किया तो रुपये भी नहीं लौटाएंगे और पत्थर भी रख लिया जाएगा। इस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed