फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of cyber fraud of 7.43 lakhs is filed

Lucknow News: सात से 7.43 लाख की साइबर ठगी

Mon, 03 Jul 2023 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 03 Jul 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fir of cyber fraud of 7.43 lakhs is filed
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने सात लोगों के खाते में सेंध लगाते हुए 7.43 लाख रुपये की चपत लगा दी। ठगी का शिकार हुए पीड़िता ने कैसरबाग, गाजीपुर, विभूतिखंड, इंदिरानगर, गोमतीनगर, आशियाना और पीजीआई थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कैसरबाग के गौतम बुद्ध मार्ग स्थित पुराना आरटीओ कंपाउंड में बुजुर्ग रामकृष्ण गुप्ता रहते हैं। उनका बचत खाता यूनियन बैंक में है। कुछ दिन पहले वे टीवी रिचार्ज करा रहे थे। इस बीच एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बातों में फंसाकर खाते से संबंधित जानकारी हासिल की और खाते से छह बार में 2.92 लाख रुपए पार कर दिए।
विज्ञापन

गाजीपुर के इंदिरानगर डी ब्लॉक निवासी कुंवरजी पुरी का बचत खाता आरबीएल बैंक में है। कुछ दिन पहले एक अनजान कॉल आई। कॉल करने वाले ने बैंककर्मी बनकर फंसाया और लिंक भेजकर खाते से 24,581 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विभूतिखंड के विक्रांत खंड निवासी अशोक कुमार पाठक की बेटी गार्गी न्यूयॉर्क में जॉब कर रही है। गार्गी को किडनी की समस्या है, वह अगस्त में पतंजलि योग हरिद्वार से इलाज कराना चाहती हैं। पिता ने गूगल पर सर्च कर पतंजलि में कॉल की। जालसाज ने सात दिन के 66,500 रुपए जमा करने को कहा। ठगी से अंजान अशोक ने दिए गए खाते में रुपए ट्रांसफर कर दिए।
इंदिरानगर के अमराई गांव स्थित मंशापुरम काॅलोनी निवासी जय गोविंद लाल का बचत खाता एक बैंक में है। कुछ दिन पहले जालसाज ने उनके डेबिट कार्ड का क्लोन बनाकर खाते से चार बार में 44,998 रुपए निकाल लिए। इसके अलावा गोमतीनगर के विरामखंड निवासी विधुकांत ओझा के पास व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि वीडियो लाइक करने पर रुपये मिलेंगे। फिर इंस्टाग्राम पर कुछ टास्क का झांसा देकर फंसाया। पहले कुछ रुपए दिये, फिर कई बार में 1.62 लाख रुपये ऐंठ लिए।

आशियाना के न्यू सेनानी विहार काॅलोनी निवासी रिटायर सैन्यकर्मी हीरा नंदन पांडेय सेंट्रल स्कूल में जॉब करते हैं। कुछ दिन पहले स्कूल का इंटरनेट चालू कराने के लिए एक नंबर पर संपर्क किया। जालसाज ने मोबाइल हैक कर खाते से 24,996 रुपये पार कर दिए। इसके अलावा पीजीआई नीलमथा के इब्राहिमपुर निवासी धनंजय प्रसाद के मुताबिक, कुछ समय पहले उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। जालसाज ने ऑफर का झांसा देकर लिंक भेजा और खाते से 31 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed