{"_id":"6935eb16cda7227a550c03aa","slug":"fir-lodged-against-15-people-for-breaking-into-a-car-and-firing-due-to-enmity-lucknow-news-c-13-knp1002-1506526-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रंजिशन कार तोड़ने व फायरिंग का आरोप, 15 पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रंजिशन कार तोड़ने व फायरिंग का आरोप, 15 पर एफआईआर दर्ज
Mon, 08 Dec 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
माल। क्षेत्र के मसीढ़ा रतन गांव निवासी चंद्रसेन रावत ने शनिवार की देर रात जेहटा मार्ग पर वीरपुर स्थित झिलगी नाले के पास कार से घर जाते वक्त रंजिश में गांव के ही पिता-पुत्र और 12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध जान से मारने की नीयत से गाड़ी पर फायर करने व गाड़ी तोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रविवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चंद्रसेन के अनुसार रात साढ़े नौ बजे वह अपनी कार से दोस्त आकाश को उसके घर छोड़ने वीरपुर गए थे। वापस आते समय गांव के शेखर सिंह, उसके पुत्र चंद्र प्रताप और सूर्यप्रताप ने 12 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उनकी कार पर फायर कर दिया। आरोप है कि दौड़ाकर पकड़ लेने पर उन्हें लात-घूसों और असलहे की बट से पीटा गया। आरोपी शेखर सिंह का कहना है कि शनिवार को चंद्रसेन की कार उनके पैर से सटकर निकलने पर विवाद हो गया था। चंद्रसेन पर कोई हमला नहीं हुआ है। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि दोनों पक्षों में कार की हल्की टक्कर लगने पर विवाद की बात सामने आई है। चंद्रसेन की गाड़ी मौके पर क्षतिग्रस्त पाई गई है। तहरीर के आधार पर शेखर सिंह, उसके पुत्र चंद्र प्रताप, सूर्य प्रताप और 12 साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।