{"_id":"61bcf7826bcb904cc741dd91","slug":"fir-launched-against-advocate-in-fraud-case-lucknow-news-lko6094295105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका से महिला ने गोमतीनगर पुलिस को भेजी चिट्टी, कहा- वकील ने ठग लिए 4.70 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका से महिला ने गोमतीनगर पुलिस को भेजी चिट्टी, कहा- वकील ने ठग लिए 4.70 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। अमेरिका में रह रही गोमतीनगर विस्तार निवासी बुजुर्ग महिला ने वकील पर 4.70 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्र के मुताबिक रसल कोर्ट अपार्टमेंट निवासी नीना सिंह ने बताया कि उन्होंने तुलसियानी बिल्डर से फ्लैट का सौदा किया था, लेकिन बिल्डर ने फ्लैट नहीं दिया। मामले में नीना ने रेरा ट्रिब्यूनल में अर्जी डाली तो सुनवाई के बाद बिल्डर को रुपये लौटाने का आदेश दिया गया। नीना के मुताबिक रुपये वापस पाने के लिए कानूनी कार्रवाई करनी थी। इसके लिए उन्होंने अधिवक्ता राहुल त्रिपाठी से संपर्क किया। राहुल ने एक लाख रुपये फीस लेने की बात कही तो उन्होंने 50 हजार रुपये एडवांस दे दिए। इसके बाद वह अमेरिका चली गईं। इस बीच फोन से राहुल के संपर्क में रहीं। नीना के मुताबिक राहुल ने इस बीच फोन कर एक लाख 45 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा। इस पर नीना ने परिचित के जरिये राहुल को चेक दिलाया था। इसके बाद आरोपी ने एक लाख 90 हजार और लिए। राहुल ने करीब चार लाख 70 हजार रुपये ले लिए, लेकिन इसके बाद भी नीना को रिकवरी के रुपये नहीं दिलाए। नीना पूछती तो टाल मटोल करता। इसके बाद नीना ने डाक से पत्र भेज कर गोमतीनगर विस्तार थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर प्रशांत के मुताबिक राहुल त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।