{"_id":"689cefc6b8be1228a10cfd6a","slug":"fir-for-murder-against-factory-owner-and-others-lucknow-news-c-13-knp1050-1336959-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फैक्टरी मालिक और अन्य पर हत्या की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फैक्टरी मालिक और अन्य पर हत्या की एफआईआर
Thu, 14 Aug 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा के पैकरामऊ स्थित फैक्टरी में मंगलवार को सीतापुर के हमीरपुर निवासी मजदूर ईश्वरदीन (40) की मौत के मामले में फैक्टरी मालिक दिलशाद व अन्य के खिलाफ पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने कार्रवाई ईश्वरदीन की पत्नी छोटी की शिकायत पर की है।
ईश्वरदीन रेमिडीज अर्थिंग सिस्टम फैक्टरी में काम करते थे। मंगलवार सुबह भी वह काम पर गए थे, जहां उनकी मौत हो गई थी। पत्नी छोटी ने फैक्टरी मालिक दिलशाद के इशारे पर ठेकेदार मुख्तार पर पति की हत्या का आरोप लगाया था। आरोप था कि आरोपी पति का शव एंबुलेंस से ठिकाने लगाने जा रहे थे। मगर भतीजे अमित ने जबरी खुर्द गांव के पास एंबुलेंस रोक ली थी। ईश्वरदीन का एक कान लटका हुआ था। खून बह रहा था। सिर पर भी चोट के निशान थे। परिजन व गांव वाले शव लेकर फैक्टरी पहुंचे थे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया था।
इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया। बुधवार को फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची है। साक्ष्य मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।