फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR filed against the chief executive officer of ambulance operator company GVK EMRI

एंबुलेंस संचालक कंपनी जीवीके के खिलाफ एफआईआर, एनएचएम ने लगाया आरोप

Sat, 01 Aug 2020 02:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Aug 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
FIR filed against the chief executive officer of ambulance operator company GVK  EMRI
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

प्रदेश में 108, 102 और एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस का संचालन करने वाली कंपनी जीवीके ईएमआरआई के मुख्य अधिशासी अधिकारी के खिलाफ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने वजीरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर वजीरगंज श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि एफआईआर में कहा गया है कि एंबुलेंस संचालक कंपनी ने सेवा शर्तों का उल्लंघन करते हुए आवश्यक सेवाओं को बाधित किया है।

विज्ञापन


कंपनी पर महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम, आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने रिपोर्ट में लिखवाया है कि जीवीके ईएमआरआई कंपनी का चिकित्सा विभाग के साथ 108 व 102 एंबुलेंस चलाने का अनुबंध हुआ था।
विज्ञापन


लेकिन कोरोना वैश्विक महामारी काल में सेवा शर्तों का उल्लंघन करते हुए आवश्यक सेवाएं बाधित की गई हैं। अनुबंध के अनुसार चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग और एनएचएम ने कंपनी को पूरा भुगतान कर दिया है, लेकिन कंपनी ने अपने अधीनस्थ एंबुलेंस कर्मियों को वेतन व अन्य भत्ते नहीं दिए हैं। इस वजह से ये कर्मचारी हड़ताल पर जाने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed